जोड़ो के दर्द की समस्या एक गम्भीर समस्या हैं जिसके अनेक कारण हो सकते हैं। जोड़ो के दर्द की समस्या का एक मुख्य कारण गाउट बीमारी भी हैं। इस बीमारी में कई बार अचानक से जोड़ो में तेजी से दर्द उठता हैं जो कुछ घण्टो से लेकर कुछ दिनों तक चल सकता हैं।
गाउट क्या है? | What is Gout?
गाउट एक गंभीर बीमारी हैं जो गठिया के रूप में परिभाषित की जाती हैं जिसे हिंदी में ‘वातरक्त’ कहा जाता है। इस तरह के गठिया में शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने के कारण उसके क्रिस्टल बनने लगते है जो शरीर के जोड़ो में जम जाते है। इससे शरीर की अनेक जोड़ प्रभावित होते है लेकिन सबसे अधिक प्रभाव पैर की उंगलियों के सबसे बड़े जोड़ अर्थात पैर के अंगूठे पर पड़ता है।
यह एक गंभीर रोग या फिर कहा जाये तो समस्या होती है जिसके लक्षण कुछ घंटो से लेकर कई दिनों तक दिख सकते है। जब समस्या अचानक से आकर जोड़ो को प्रभावित करती है और पीड़ा उत्पन्न करने के साथ विभिन्न प्रकार की समस्याए पैदा करती है तो उस इस स्थिति को गाउट अटैक भी कहा जाता है। यह अटैक अचानक से आ सकता है जो अपने आप चला भी जाता है, लेकिन इसके भविष्य में आने की काफी अधिक संभावनाए होती है।
अगर बात की जाये गाउट के प्रकारो की तो गाउट के मुख्य रूप से 2 प्रकार होते है जो कुछ इस प्रकार है:
अल्पकालीन गाउट: अल्पकालीन गाउट एक पीड़ादायक गाउट होता है जिसके होने पर शरीर के एक-दो जोड़ो में भयंकर दर्द उठता है। इसके लक्षण मुख्य रूप से गाउट अटैक आने पर ही देखे जाते है। यह कुछ दिनों से लेकर कुछ सप्ताहों तक रहता है।
दीर्घकालीन गाउट: दीर्घकालीन गाउट में कुछ समय के लिए आराम रहता है लेकिन मुख्य रूप से पीड़ा होती रहती है। यह लम्बे समय तक रहता है और जोड़ो पर प्रभाव डालता है।

गाउट क्यों होता है? | Why Does Gout Happen?
जैसा की हमें आपको बताया की शरीर में यूरिक एसिड स्तर के बढ़ने के कारण यूरिक एसिड के क्रिस्टल बनने लगते है जो जोड़ो में जम जाते है जिसकी वजह से शरीर के जोड़ो पर प्रभाव होता है।
अब अगर बात की जाये शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के कारणों की तो वह कुछ इस प्रकार है:
- अधिक वजन बढ़ना और मोटापा
- ड्यूरेटिक्स अर्थात मूत्रवर्धक दवाओं का अधिक सेवन
- अधिक प्यूरिन युक्त खाद्य पदार्थो का सेवन
- शराब व अन्य मादक पदार्थो का सेवन
- विभिन्न अनुवांशिक समस्याए
- किडनी में आई खराबी या किडनी की कार्यक्षमता कम होना
- किमो थेरेपी जैसे इलाज जो शरीर में मृत कोशिकाओं की संख्या बढ़ाते है
- रक्त कैंसर और अन्य तरह के कैंसर
गाउट एक पीड़ादायक रोग है| समय पर विशेषज्ञ की देखरेख में इलाज करवाने से इससे होने वाले कष्ट एवं दुष्प्रभावों से बचाव सम्भव है।